LOKSABHA विपक्ष का हंगामा, PM ने 2 बार भाषण रोका

0
LOKSABHA विपक्ष का हंगामा, PM ने 2 बार भाषण रोका

LOKSABHA विपक्ष का हंगामा, PM ने 2 बार भाषण रोका

LOKSABHA कांग्रेस को परजीवी पार्टी कहा

LOKSABHA राहुल का नाम लिए बिना बोले- एक बच्चा 99% मार्क्स लेकर घूम रहा

LOKSABHA प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं। लेकिन विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है। ‘तानाशाही नहीं चलेगी, ‘मणिपुर-मणिपुर’ और ‘न्याय दो-न्याय दो’ के नारे लग रहे हैं।

 

LOKSABHA पीएम को इस दौरान दो बार अपना भाषण रोकना पड़ा। स्पीकर ने विपक्ष को दो बार ऐसा नहीं करने की नसीहत दी। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि ये ठीक नहीं है, लेकिन विपक्ष के सांसद सुनने को तैयार नहीं हैं।

LOKSABHA विपक्ष का हंगामा, PM ने 2 बार भाषण रोका
LOKSABHA विपक्ष का हंगामा, PM ने 2 बार भाषण रोका

LOKSABHA पीएम ने कहा- ‘हमने दुनिया को दिखा दिया कि ये विश्व का सबसे बड़ा चुनावी अभियान था। देश की जनता ने दुनिया के सबसे बड़े चुनावी अभियान ने हमें चुना है। मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं कि लगातार झूठ चलाने के बावजूद उनकी घोर पराजय हुई।’

इससे पहले पीएम के संसद पहुंचने पर एनडीए के सांसदों ने मोदी-मोदी के नारों से उनका स्वागत किया।

 

पीएम ने 3 किस्से सुनाए, कहा- एक बच्चा 99% मार्क्स लेकर घूम रहा

LOKSABHA

  • पहला किस्सा: पीएम ने राहुल का नाम लिए बिना एक किस्सा सुनाया। कहा ‘कोई छोटा बच्चा साइकिल लेकर निकला। वह गिर गया, रोने लगा तो कोई बड़ा आकर कहता है कि देखो चींटी मर गई, चिड़िया मर गई। ऐसा कहकर बड़े बच्चे का मन बहला देते है। आजकल बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है।’
  • दूसरा किस्सा:पीएम ने कहा, 1984 के चुनावों को याद कीजिए। तब से 10 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। तब से कांग्रेस 250 के आंकड़े को छू नहीं पाई है। इस बार 99 के चक्कर में फंस गए हैं। मुझे एक किस्सा याद आता है। एक बच्चा 99% मार्क्स लेकर घूम रहा था। लोगों की वाहवाही ले रहा था। टीचर ने कहा कि ये 100 से 99 नंबर नहीं लाया, 543 में से लाया है।

 

  • तीसरा किस्सा: ‘मैं किस्सा सुनाता हूं। एक बच्चा स्कूल से आया और जोर-जोर से रोने लगा। मां भी डरी कि क्या हो गया। बच्चा बोला- मुझे स्कूल में उसने मारा, इसने मारा, वह जोर-जोर से रोने लगा। मां ने पूछा कि बेटा, बात क्या थी। बच्चा यही बोला कि मुझे मारा, मुझे मारा। बच्चे ने ये नहीं बताया कि उसने किसी को मां की गाली दी थी, किसी की किताब फाड़ दी थी, किसी का टिफिन चुराकर खा गया था। सदन में कल हमने यही बचकानी हरकत देखी है। कल यहां कहा गया- मुझे इसने मारा, उसने मारा, यहां मारा, वहां मारा। सिम्पैथी हासिल करने के लिए नया ड्रामा खेला गया। जो सच्चाई जानते हैं कि हजारों करोड़ रुपए की हेराफेरी में जमानत पर बाहर हैं। ये OBC लोगों को चोर बताने के मामले में सजा काट चुके हैं। इन्हें देश की सर्वोच्च अदालत से गैर-जिम्मेदाराना बयान देने पर माफी मांगनी पड़ी है।’
  • 14 मिनट पहले
  • LOKSABHA पीएम ने कहा- कांग्रेस के मुंह झूठ का खून लग गया

    https://x.com/i/status/1808109017115377881

     

    पीएम ने कहा, ‘तुलसीदास जी कह गए हैं- झूठइ लेना झूठइ देना, झूठइ भोजन झूठ चबेना….। कांग्रेस ने झूठ को हथियार बनाया। कांग्रेस के मुंह झूठ का खून लग गया है। कांग्रेस ने चुनाव में झूठ कहा कि लोगों के अकाउंट में पैसे आएंगे। लोगों ने 1 जुलाई को खटाखट दिवस मनाया है।’ उन्होंने कहा, ‘कल अग्निवीर को लेकर सदन में झूठ बोला गया। ये भी कहा कि MSP नहीं दिया जा रहा। ऐसा कहना सदन का दुर्भाग्य है। अगर कोई नेता झूठ के रास्ते को चुन ले तो देश अराजक रास्ते पर जा रहा है, इसका सबूत मिल चुका है। ये आजादी के लिए बलिदान देने वालों का अपमान हैं। सभापति जी, आप छोटी-मोटी चीजों को अपनी मुस्कान के साथ झेल लेते हैं। कल सदन में जो हुआ, उसे बालक बुद्धि कहकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके इरादे नेक नहीं है।’

    21 मिनट पहले

    मोदी ने कहा- कांग्रेस ने उत्तर से दक्षिण तक अफवाहें फैलाईं 

    मोदी ने कहा, ‘लोगों ने जब विकसित भारत के सपने को सच करने का मन बना लिया है, ऐसे समय देश का दुर्भाग्य है कि 6 दशक राज करने वाली कांग्रेस अराजकता फैलाने में लगी है। ये दक्षिण में जाकर उत्तर के खिलाफ बोलते हैं। इन्होंने भाषा के नाम बांटने की कोशिश की है। कांग्रेस पार्टी खुलेआम एक जाति को दूसरी के खिलाफ लड़ाने के लिए नरेटिव गढ़ रही है, अफवाहें फैला रही है। देश के एक हिस्से को हीन बताने के लिए कांग्रेस के लोग बढ़ावा दे रहे हैं। देश में आर्थिक अराजकता फैलाने के लिए भी सोची-समझी चालें चल रहे हैं।’ उनके राज्य जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां आर्थिक अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। इन्होंने कहा था कि इनके मुताबिक 4 जून को परिणाम नहीं आए तो देश में आग लगा दी जाएगी। भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ताक पर रखकर अराजकता फैलाने का काम किया गया। CAA को लेकर अराजकता फैलाई गई।

    30 मिनट पहले

    मोदी ने कहा- कांग्रेस पार्टी 2024 से परजीवी पार्टी के रूप में जानी जाएगी

    MAU की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक

    मोदी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि कांग्रेस के जो साथी दल हैं, उन्होंने चुनाव का विश्लेषण किया या नहीं। ये उनके लिए महत्वपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी 2024 से परजीवी पार्टी के रूप में जानी जाएगी। परजीवी उसे कहते हैं जो जिस शरीर के साथ रहता है, उसी को खाता है। कांग्रेस जिसके साथ रहती है, उसी के वोट खा जाती है। मैं जब कांग्रेस को परजीवी कह रहा हूं तो आंकड़ों के आधार पर कह रहा हूं।’

    bokaro स्वच्छता पखवाड़ा पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    उन्होंने कहा, ‘जहां-जहां भाजपा-कांग्रेस का सीधा मुकाबला था यानी कांग्रेस बड़ी पार्टी थी, वहां कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 26% रहा। जहां वे जूनियर पार्टी के तौर रहे, वहां स्ट्राइक रेट…। 16 राज्यों में जहां कांग्रेस अकेले लड़ी, उनका वोट शेयर गिरा। गुजरात, छ्त्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने दम पर लड़ी। वे 64 में से 2 सीट जीत पाए। इस चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह परजीवी बन चुकी है। सहयोगी दलों के कंधे पर चढ़कर सीटों का आंकड़ा बढ़ाया है। कांग्रेस ने अपने सहयोगियों के जो वोट खाए हैं, उसके बिना लोकसभा में इतनी सीटें जीत पाना मुश्किल था।’

    31 मिनट पहले

    मोदी ने फिल्म शोले का उदाहरण देकर कांग्रेस पर हमला किया

    पीएम ने कहा, ‘कांग्रेस के नेताओं ने बयानबाजी में शोले फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। ये लोग कह रहे हैं- तीसरी बार ही तो हारे हैं। अरे मौसी, 13 राज्यों में शून्य सीटें आई हैं, लेकिन हीरो तो हैं न। अरे मौसी, पार्टी लुटिया तो डुबोई है, लेकिन पार्टी सांसें तो ले रही है। मैं कहूंगा कि फर्जी जीत का जश्न मत मनाओ। ईमानदारी से देश में मिले जनादेश को समझने की कोशिश करो, उसे स्वीकार करो।’

    LOKSABHA विपक्ष का हंगामा, PM ने 2 बार भाषण रोका
    LOKSABHA विपक्ष का हंगामा, PM ने 2 बार भाषण रोका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed