रुद्र प्रयाग में पहाड़ पर लैंडस्लाइड,19 लोग लापता

0

उत्तराखंड के रुद्र प्रयाग में भारी बारिश के बाद पहाड़ी पर लैंडस्लाइड हुआ। गौरी कुंड के पास यह घटना हुई। पहाड़ी से गिरे इस मलबे से केदारनाथ यात्रा रूट जाम हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। 19 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

गौरी कुंड इलाके में गुरुवार देर रात से भारी बारिश जारी है। इसके चलते मंदाकिनी नदी उफान पर है। लैंड स्लाइड के बाद NDRF और SDRF रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं, खराब मौसम के चलते इसमें दिक्कत आ रही है।

उधर हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक 199 लोगों की मौत हो गई है। 31 लापता हैं। 199 मौतों में से 57 मौतें भूस्खलन और बाढ़ के कारण हुईं, जबकि 142 लोगों की मौत मानसून अवधि के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के कारण हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *