जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड-बाढ़ से 8 लोगों की मौत

0

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं महाराष्ट्र में सुबह से तेज बारिश हो रही है।

महाराष्ट्र के रत्नागिरि में चिपलून के कुंभार्ली घाट में चट्टान खिसक गई। कुछ मार्केट में पानी भर गया। वहीं सतारा में पहाड़ टूटकर गिरा है।

मौसम विभाग ने पालघर और रायगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया। वहीं ठाणे, मुंबई और रत्नागिरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

देश में मानसून को 50 दिन पूरे हो चुके हैं। 1 जून से 18 जुलाई तक 321.8 मिमी बारिश हुई, जबकि औसत 323.1 मिमी है।

हालांकि जिन दक्षिणी राज्यों से मानसून ने एंट्री ली, वहां बारिश का आंकड़ा सबसे कम है। यहां औसत से 22% कम बरसात हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *