खेतको में श्री श्री 1008 रुद्रमहायज्ञ को लेकर निकाली गई कलशयात्रा

0

श्री श्री 1008 सात दिवसीय रुद्रमहायज्ञ बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत के गायत्री नगर नहर टोला हनुमंत जी मंदिर के समीप आयोजित रविवार को 201 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं के द्वारा कलशयात्रा निकाली गयी,गायत्री नगर से कलशयात्रा का झांकी सहित खेतको मुख्य पथ होते हुये बाबा हरदेश्वर नाथ मंदिर पहुचे वहां से पुनः दामोदर नदी संगम घाट में आचार्य सतेंद्र तिवारी व उनके सहयोगी प्रदीप पांडेय, प्रकाश, पांडेय,सुबोध पांडेय, बालव्यास सुमित पांडेय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के पूजा अर्चना करते हुये सभी कलशों में जल भरवाया गया।दामोदर संगम घाट से यज्ञ स्थल में विधिवत सभी कलशों का स्थापित किया गया। जलयात्रा में बतौर मुख्य अथिति के रूप में पूर्व जिला बीस सूत्रीउपाध्यक्ष सह भाजपा नेता लक्ष्मण नायक व विशिष्ट अथिति प्रखंड कॉंग्रेस अध्यक्ष शब्बीर नायक मुख्य रूप से उपस्थित थे।खेतको ग्राम में जय श्री राम व गगन भेदी नारो से कलश यात्रा में गूंजता रहा।आचार्य सतेंद्र त्तिवारी के यज्ञ स्थल में 201 कलशों को विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यजमान अरुण कुमार नायक, आनंद नायक,घुटुर नायक ने मिलकर कलशों का स्थापना किया गया।इसके उपरांत आरती की गई ओर प्रसाद वितरण किया गया।वही रात्रि को कथा वाचिका शौभ्या जी द्वारा प्रवचन प्रारम्भ किया जायेगा ।मौके पर यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष कपिलदेव नायक,भाजपा नेता सूरजमल नायक, रामचन्द्र नायक, दुलारचंद सिंह, सुरेश नायक,,दीनदयाल यादव, राजू यादव, महेंद्र शर्मा राजेश शर्मा,लालू नायक, गौरी यादव, नरेश यादव आदि सैकड़ो श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed