क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज अजय सिंह चौहान द्वारा दहेज़ हत्या से सम्बंधित अभियोग का वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर मात्र चार दिनों में किया निस्तारण |

0

गिरिजानन्द शर्मा

ब्यूरो हेड- महराजगंज

मोब- 9415243456

क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान

जनपद महाराजगंज के थाना क्षेत्र घुघली के ग्राम सभा महावन खोर उर्फ बड़हरा मे एक नवविवाहिता का फंदे से लटकते हुए संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। घटना के बाद लड़की के मायके वालों ने ससुराल वालों के ऊपर हत्या का आरोप लगाया था। लड़की के मायके वालों ने नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई। सी ओ सदर अजय सिंह चौहान ने मामले का विवेचना कर मात्र चार दिन के अंदर ही विवेचना पूरा कर मामले का निस्तारण कर दिए। बताया जा रहा है कि प्रीती (22) पुत्री दिनेश सिंह ग्राम भलुही पोखरी टोला थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर की शादी दिनांक 10 मई 2023 को राजन मल्ल पुत्र विश्वकर्मा मल्ल ग्राम महावन खोर उर्फ बड़हरा थाना घुघली जनपद महाराजगंज के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ पूरे धूम धाम से हुई थी । शादी हुए 2 माह भी नहीं हुई थी कि इसी बीच नवविवाहिता की फांसी लगाकर संदिग्ध हालत में शव मिला। इस सम्बन्ध में लड़की के पिता ने थाना घुघली को लड़के, लड़के के माता पिता और लड़के की बहनों के विरुद्ध लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने विवेचना में जुट गए और अगले ही दिन 14 जुलाई 2023 को सी डी आर से प्राप्त लोकेशन और मुखबिर से मिली जानकारी के बाद मृतका के पति राजन मल्ल, ससुर विश्वकर्मा मल्ल और सासु सुमित्रा देवी को गिरफ्तार कर जिला कारागार महराजगंज भेज दिया गया था। गौरतलब है कि स्थानीय थाना घुघली में मु.अ. स. 247 / 23 धारा 498 ए / 304बी भादवि व डीपी एक्ट के तहत अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके अनुसार सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर मात्र चार दिन में विवेचना पूरा कर मामले का निस्तारण कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed