मजाक करते हुए लेली 5 जाने

शाजापुर में मक्सी-उज्जैन रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हुई बस के यात्री का दावा है कि हादसे का कारण ड्राइवर का ध्यान भटकना है। उसने रात में एक लड़की को अपने पास केबिन में बैठाया। वह उससे हंसी-मजाक कर रहा था। बस 100 से ज्यादा की स्पीड में थी। लड़की से बात करते हुए ड्राइवर का ध्यान भटका और बस सीधे सामने आ रहे ट्राले से जा भिड़ी।
बुधवार – गुरुवार की दरम्यानी रात 3.30 बजे हुए इस हादसे में 5 की मौत हो गई। 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल मां-बेटी ने उज्जैन अस्पताल में दम तोड़ दिया। 13 घायलों को उज्जैन लाया गया। बस माधवगढ़ (जालौन, उत्तर प्रदेश) से अहमदाबाद जा रही थी। मृतक UP के रहने वाले थे। जान गंवाने वालों में दो महिलाएं एक ही परिवार की हैं। अहमदाबाद शादी में जा रही थीं। बस में दो ड्राइवर- अमित और गोपाल थे। दुर्घटना के समय बस गोपाल चला रहा था। अमित सो रहा था।
