जितेन्द्र सिंह सेंगर सदस्य विधान परिषद-अब तक का सबसे ब ड़ा एतिहासिक बजट

0

विधान परिषद बजट सत्र में बजट के समर्थन में जितेन्द्र सिंह सेंगर सदस्य विधान परिषद/जिला अध्यक्ष भाजपा द्वारा अपने वक्तव्य में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा ६.९० हजार लाख करोड़ का अब तक का सबसे ब ड़ा एतिहासिक बजट है l किसानों को नलकूप हेतु फ्री बिजली,किसानों को कठिया मोटा गेंहू हेतु प्रोत्साहन से बुन्देलखण्ड के छोटे किसानों को जबरदस्त लाभ होगा l बजट में बुन्देलखण्ड पर फोकस किया गया है पर्यटन दृष्टि से चित्रकूट, बांदा, महोबा एवम हमीरपुर को पर्यटन विभाग द्वारा बुन्देलखण्ड सर्किट के माध्यम से देशी विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करेगा इस पहल से स्थानीय लोगों को भी रोजगार के सृजन के अवसर मिलेंगे l बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के आसपास २ औद्योगिक क्लिस्टर विकसित होंगे जहां पर स्थानीय २ लाख लोगो को रोजगार मिलेगा। कालिंगर किला, मंगलगढ़ किला चरखारी, माडफा किला चित्रकूट, राजापुर श्री तुलसीदास जी का जन्म स्थली,हमीरपुर कल्पतरू, संगमहेश्वर, खंडेह श्री रामजानकी मंदिर,महोबा में सूर्य मंदिर, खकरामठ, श्री नगर हनुमान मंदिर, सेनापति महल, मस्तानी महल, सप्त सरोवर, नौमढ़ी आदि पर्यटक स्थल विकसित होंगे l बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का विस्तार,हमीरपुर, महोबा,चित्रकूट में बजट में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का संकल्प लिया गया है, वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट को प्रोत्साहन, केन बेतवा लिंक परियोजना,हर घर नल योजना, अर्जुन सहायक परियोजना, पीएम आवास, पीएम अन्न योजना, निशुल्क बिजली कनेक्शन, निशुल्क गैस सिलेंडर , आयुष्मान कार्ड, सुमंगला योजना आदि सभी वर्गो को सरकार की योजना का लाभ मिल रहा है l सरकार द्वारा कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है यह बजट मध्यम वर्ग, किसान, युवा, व्यापारी, वंचित, महिलाओ के लिए हितकर है l सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबके प्रयास से सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है l सदन में बजट का समर्थन कर सरकार के प्रति आभार एवम समय प्रदान करने के लिए सभापति महोदय का आभार व्यक्त किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed