कथारा में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक
बोकारो जिला अंतर्गत बेरमो के कथारा स्थित कृष्ण चेतना क्लब परिसर में सोमवार को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के कथारा क्षेत्रीय समिति सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश कमार जबकि संचालन क्षेत्रीय सचिव वीरेंद्र चौहान ने किया। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं में शाखा समिति के विस्तार एवं मजबूती को लेकर चर्चा की गई। यहां क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश कमार ने कहा कि सीसीएल प्रतिष्ठान में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन पर मजदूरों की आस्था एवं विश्वास बढ़ी हैं। श्रमिक जमात के हक और अधिकार के लिए पूरी ईमानदारी एवं समर्पित भाव से संगठन का प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। जिससे प्रभावित होकर श्रमिक जमात अधिक से अधिक दूसरे संगठनों को छोड़कर हमारे संगठन की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। क्षेत्रीय सचिव विरेन्द्र चौहान ने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं में संगठन के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश कमार, कार्यकारी अध्यक्ष कमल साव ,उपाध्यक्ष सुमित्रा देवी ,कृष्ण किशोर क्षेत्रीय सचिव वीरेंद्र चौहान सहसचिव किसुन पासवान नकुल मेहतो बेबी देवी विशेश्वर महतो नरेश कुमार विमला देवी योगेंद्र प्रसाद पुष्पा देवी जितेंद्र चौहान आनंद आदि सहित कई लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
