जेसीआई जोधपुर वुमेन पॉवर की कार्यकारिणी ने ली शपथ

रिपोर्टर धीरेन्द्र भाटी जोधपुर। जेसीआई जोधपुर वुमेन पॉवर 2023 की कामिनी दवे की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह और 2022 के पुरस्कार वितरण समारोह होटल चंद्रा इम्पीरियल में आयोजित किया गया।समारोह के मुख्यातिथि वार्ड 12 के पार्षद शाहीन अंसारी ने अपने उद्बोधन में हमारे अध्याय की भूरि भूरि प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नम्रता जोशी ने अपने उद्बोधन में कार्यकारिणी के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई। समारोह में मुख्य वक्ता सुशील चौधरी ने बताया कि जोन 5 उपाध्यक्ष रीजन-ए अक्षय कौशिक ने कामिनी दवे के साथ कार्यकारिणी कमेटी एवम नए सदस्य को शपथ दिलाई गई। प्रियंका सैन, डॉ. अफसाना बेलियम रश्मि गर्ग ने जेसीआई कार्यो के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन अंजना चौहान व हर्षिता श्रीमाली ने किया।
