बोकारो कथारा जिएम के साथ श्रमिक संगठन आरकेएमयू का परिचातमक बैठक संपन्नबोकारो

0

सीसीएल कथारा महाप्रबंधक डीके गुप्ता के साथ आज शुक्रवार को जिएम सभागार में राष्ट्रीय कोयला मजदूरों यूनियन के क्षेत्रीय सचिव अनुप कुमार स्वांई के नेतृत्व में परिचातमक बैठक आयोजित की गई इस दौरान उपस्थित सभी यूनियन पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नए जिएम डीके गुप्ता को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया जिसके बाद बारी बारी कर परिचय दिया गया इस दौरान उपस्थित यूनियन के कथारा क्षेत्रीय सचिव अनूप कुमार स्वांई ने कहा कि मजदूरों के अथक परिश्रम से ही कम्पनी कोयला उत्पादन कर पाती है लेकिन प्रबंधन मजदूरों की सुविधा उनके हक अधिकार को लेकर गंभीर नहीं दिखते हैं कहा की मजदूर का क्वार्टर जर्जर अवस्था में जिस पर रिपेयरिंग के नाम पर खानापूर्ति की गई है कामगारों को नियमित रूप से इस भीषण गर्मी में पानी नहीं मिल रहा है साथ ही उन्होंने ज्वलंत समस्याओं को लेकर कई बातें रखें वहीं नए जीएम डीके गुप्ता ने कहा की हम सभी का सर्वप्रथम उद्देश अधिक से अधिक कोयला उत्पादन करना है जिसे हम लोगों को तनख्वाह मिलती है कहा कि सबसे ज्यादा प्रॉफिट वासरी से हो रही है इसलिए हम सभी को अच्छे से वासरी को चलाना चाहिए साथ ही कहा कि जल्द ही क्षेत्र में नया वासरी तैयार होगा कहा उद्योग की उन्नति को लेकर अच्छे विचार एवं सोच होनी चाहिए तभी हमारा देश राज्य सहित कामगारों का उन्नति होगा साथ ही बताया कि हमने सभी संबंधित अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कार्य में किसी भी तरह का परेशानी एवं दिक्कत ना हो
मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम मीनाउजूदीन, नूर आलम पियुष, खगेश्वर रजक ,नागेश्वर रविदास ,गणेश महतो, नचिकेता प्रदीप चौहान ,विकास रजक, राम राज चौहान ,राम रथ यादव , शिवनारायण मांझी, नारायण ननकी सहित कई लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed