अंतर राज्य स्मैक तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे
श्योपुर, पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों कोराजस्थान से लाकर जिले के सीमावर्ती थाना, क्षेत्र के बड़ौदा आवदा मैं सप्लाई करने की सूचना मुखबिर से मिलने पर एसडीओपी बड़ौदा प्रवीण अष्टाना के नेतृत्व में, एक टीम ने थाना बड़ौदा से लगी राजस्थान की सीमा पर तस्करों के मार्ग पर नाकाबंदी की गई जिसने संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया जिसके तहत बड़ौदा नगर की मस्जिद गली भोई मोहल्ला से रामदयाल पुत्र माधवलाल सुमन कों धर दबोचा उसकी जांच पड़ताल करने पर उसकी जेब से सफेद मादक पदार्थ 10 , 32 ग्राम स्मेक पकड़ी जिसकी कीमत2, 5 लाख रुपए होना पाया गया आरोपी का यह कृत्य एनडीपी एस एक्ट के तहत बड़ौदा थाना में अपराध क्रमांक 78/32 धारा, 8/21 एनडीपीएस पंजीकृत किया इस सराहनीय भूमिका में थाना प्रभारी गोपाल सिंह सिकरवार ऊनी रसना राजावत आर नर्सिंग निवल सत्येंद्र को ₹5000 का इनाम पुरस्कृत किया जाएगा
श्योपुर, से जमुना प्रसाद उपाध्याय की रिपोर्ट
