अधिकारियों द्वारा किया गया खुले कुँआ, बावड़ियों और बोरवेल का निरीक्षण

0

छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ एवं सीएमओ को बिना मुंडेर व ढंकी हुई बावड़ियों, कुओं तथा खुले बोर के निरीक्षण करने के निर्देश दिए साथ ही चिन्हित कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर जीआर ने खुले कुओं में मुंडेर बनवाने और बोरवेल को तत्काल बंद करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई बावड़ी बिना भराव के बंद है और जीर्णशीर्ण है तो उन्हें खुलवा कर ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे दुर्घटना की कोई संभावना ना रहे। इसी क्रम में जिले के तहसीलदार, एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र में निरीक्षण किया। साथ कि खुले बोरवेल पाए जाने पर 2 दिन में बंद कराने की समझाइस दी गई। तब संबंधित द्वारा बंद नही कराया जाएगा तो एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की जाएगी।
चाणक्य न्यूज इंडिया से विशेष संवाददाता अनुरुद्ध मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed