बोकारो रघुबेहार में वन पालन समिति का आम सभा कर किया गया चयन

0

बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के मायापुर पंचायत के रघुबेहार चीना टांड के आंगनबाड़ी केंद्र के समीप शुक्रवार को ग्राम प्रधान बाबुलाल मरांडी के अध्यक्षता में वन पालन समिती का आमसभा आयोजन कर ग्राम वन पालन समिति का चयन किया गया।इस मौके पर झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष आशा हांसदा ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत ग्राम सभा मे वन पालन समिति का चयन किया गया है जिसमे अध्यक्ष बूथा टुडू, सचिव कांति देवी, कोषाध्यक्ष राम कुंवर मांझी 12 सदस्यों का चयन किया गया था। इस ग्राम सभा मे वन विभाग के अधिकारियों का आमंत्रित किया परन्तु अनुपस्थिति रहे। वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्रामीणों का हक अधिकार से वंचित रखा रखा जा रहा है जंगल, जमीन मिटी मोरम, लकड़ी, आदि का हक ग्रामीनो का होता है।पर इन सारी अधिकारों से वंचित रखा गया है।वन विभाग कोई भी कार्य वन अधिकार क्षेत्र में करता है तो सबसे पहले ग्राम पालन समिति को जानकारी दिये बिना नही कर सकता है। वही मुखिया नामकिशोर मांझी ने कहा वन का 455 एकड़ जमीन में किसी प्रकार का छेद छाड़ नही चलेगा।हमारे पूर्वजो ने इस को धान मंडुवा आदि तरह खेती करते आया है।मौके पर
मनेश टुड्डू,आशा हांसदा, राजन हासदा, ममता देवी, नरेश हांसदा,सरस्वती देवी,बाबुलाल हांसदा, लालबिहारी हांसदा, सुरेंद्र हांसदा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *