अशोकनगर महिला पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है” मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान

अशोकनगर
रामबाबू विश्वकर्मा
अशोकनगर महिला पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है” मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान
अशोकनगर जिले की महिला पुलिस द्वारा मैं हूँ अभिमन्यु अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है इस अभियान का उद्देश्य लोगो को महिलाओ की सुरक्षा की प्रति सजग बनाना है और पूरे प्रदेश में से महिला अपराध को खत्म करना है, इस अभियान के द्वारा नशा, दहेज,हत्या,रूढ़िवादिता,अश्लीलता, भ्रूण हत्या,अशिक्षा, लिंगभेद आदि के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
इस अभियान के बारे में महिला थाना प्रभारी अनीता सिंह ने बताया कि यह अभियान पूरे प्रदेश में 12 जून से 19 तक चलाया जा रहा है और इसका लक्ष्य लोगो को जागरूक कर के महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोकना है। इस अभियान में महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गयी, और महत्वपूर्ण संपर्क नम्बर भी लोगो को दिए गए।