नोएडा में सैकड़ों वाहन डूबे; हिमाचल में 24 दिन में 27 बार बादल फटे, 158 की मौत

0

नोएडा में सैकड़ों वाहन डूबे; हिमाचल में 24 दिन में 27 बार बादल फटे, 158 की मौत—–यमुना के बाद अब हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे यूपी के गौतमबुद्ध नगर सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नोएडा के ईको-टेक इलाके में सैकड़ों वाहन डूब गए हैं।

हिंडन नदी के खतरे का निशान 205.8 मिमी है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यह 201.5 मिमी है और नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे बाढ़ जैसे हालात हो रहे हैं।

इधर, उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा बह गया। हाईवे बंद होने पर जगह-जगह 1,000 से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं।

वहीं, दिल्ली में फिर बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। यमुना अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। मंगलवार सुबह जलस्तर 205.45 दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश में जून से अब तक बादल फटने की करीब 35 घटनाएं हुई हैं। बीते 24 दिनों में 27 बार बादल फट चुके हैं। बाढ़ से 158 लोगों की मौत हुई है। 606 घर ढह गए और 5,363 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *