गुनौर भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल जनसम्पर्क

0

पन्ना गुनौर//
मंडल अध्यक्ष गुनौर भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने को लेकर जनता के बीच उनके उत्थान और विकास की जानकारी लेते हुए।
//सह सम्पादक जितेंद्र पांडेय//
विश्व के लोकप्रिय नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा मंडल गुनौर के बिहरासर में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के बारे में वहां की महिलाओं से भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र अवधिया ने बात की लाडली बहना योजना से महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला सभी महिलाओं ने इस महात्वाकांक्षी योजना का स्वागत किया साथ ही प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बने ताकि महिलाओं एवं बच्चियों का जीवनस्तर खुशहाल बना रहे। कार्यक्रम के दौरान केन्द्र सरकार के 9साल पूरे होने पर 9 साल में सरकार की उपलब्धियों पर छपी पुस्तक श्री जगदीश स्वामी मंदिर बिहरासर के पुजारी जी को भेंट की
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के बहराइच से आए अल्पकालीन विस्तारक जानकी प्रसाद तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष एवं पटना कला शक्ति केन्द्र के प्रभारी राकेश त्रिपाठी मंडल के महामंत्री रामनारायण दहिया वरिष्ठ नेता एवं शक्ति केन्द्र के संयोजक महेन्द्र पाल सिंह जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि अंगद प्रजापति पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप पाल रामानंद कुररिया बिहरासर बूथ के अध्यक्ष नत्थू लाल उपाध्याय एवं उनकी बूथ समिति और वहां के स्थानीय लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *