शरद यादव को अमित शाह-राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी

भावुक लालू बोले- ऐसे अलविदा नहीं कहना था भाई
JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का पार्थिव शरीर शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली के छतरपुर में उनके आवास पर रखा गया है। गृहमंत्री अमित शाह, राहुल गांधी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शरद का गुरुवार की रात 75 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। एमपी के बाबई तहसील के आंखमऊ गांव में शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुबह 9.15 बजे उनके पार्थिव शरीर को चार्टर्ड विमान से दिल्ली से भोपाल लाया जाएगा। यहां से सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव आंखमऊ ले जाया जाएगा। यहां दोपहर 1.30 बजे पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
