सीलप सरपंच ओर सचिव द्वारा नही लिया जा रहा नल जल योजना का हैंडओवर
योजना में शासन का कडोरो रुपए खर्च होने के बाद, सचिव की मनमानी से हो रहा बर्बाद ग्रामीणों को नही मिल रहा पानी
छतरपुर जिले के चंदला विधानसभा छेत्र के ग्रामपंचायत शीलप में पीएचई विभाग द्वारा कडोरो रुपए में बनाई गई योजना सचिव और सरपंच के कारण हैंडओवर नही हो पा रही है
हमारे संवाददाता द्वारा विभागीय अधिकारियों से पता करने पर बताया गया की पंचायत में तीन बर्ष पूर्व से नल जल का कार्य हो रहा है ठेकेदार द्वारा भी अपनी अवधि पूरी कर ली गई है इस योजना में ग्रामपंचायत के लगभग चार सो घरों को पेयजल उपलब्ध हो रहा है फिर भी सचिव और सरपंच के लचर रवैए के कारण यह टंकी पूर्ण चालू नहीं हो पा रहा है
पीएचई विभाग द्वारा कई बार ग्रामपंचायत सीलप के सरपंच और सचिव से हैंडओवर लेने के लिए प्रेरित कर चुकी है मगर पंचायत सचिव की लापरवाही ओर अडेल रवैए के कारण निवासियों को सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है ग्रामीणों ओर स्थानीय लोगो के आग्रह पर न्यूज टीम ने मौके पर ग्राउंड रिपोर्ट लेकर एसडीएम और कलेक्टर से शीघ्र इस प्रकार की घोर लापरवाही करने बालो पर शीघ्र कार्यवाही की मांग कर आगामी दिनो में सरकार द्वारा कडोरो की लागत से पानी सप्लाई की टंकी का पंचायत द्वारा हैंडओवर लेकर ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा दिलाने की मांग की अब देखना होगा की प्रशासन इस प्रकार लापरवाही करने बालो पर कब कार्यवाही करता है
चाणक्य न्यूज इंडिया के लिए
छतरपुर से अनुरुद्ध मिश्रा
