अन्तर्रष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जी व्ही एस ने किया महिला सम्मलेन का आयोजन

0

अरविन्द पाठक
दमोह तेंदूखेड़ा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ग्रामीण विकास समिति जी. व्ही. एस. एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जी व्ही एस के द्वारा ब्लॉक के अनेकों ग्राम की लगभग 600 महिलाओं ने भागीदारी की। विभिन्न विभागों से भी कार्यक्रम उपस्तिथि रही। दिशा योजना के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा , कृषि , जल संसाधन, कौशल विकाश अदि के विषय में जानकारी दी गई।
न्यायाधीश जगमोहन सिंह ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए नारी शक्ति को पुरुषों से कन्धा मिलकर चलने की बात कही। महिलाओं को उनका समाज में समानता का दर्जा मिले इसके लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान जी. व्ही. एस. के द्वारा गठित बालिका पंचायत की सदस्यों विवाह की समस्या पर बहुत ही सुन्दर नाट्य प्रस्तुति दी। मणिकर्णिका झाँसी की रानी की बहादुरी के नाटक का भी मंचन किया गया।
जी. व्ही. एस. चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर गोविन्द यादव , उप निरीक्षक सुरभि चौहान, रेंजर मेघा कुर्मी, दीपशिखा कोरी , ने महिलाओं के अधिकार और महिला शक्ति पर देश दुनिया से सम्बंधित उदहारण पेश करते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महिला एवं बालविकास विभाग सहायक संचालक शालीन शर्मा ने महिलाओं को सामान अवसर व सामान हक़ मिलने की बात कही। जी व्ही एस की संध्या रावत ने नई सोच नई राह का सन्देश दिया। कार्यक्रम में सीबीएमओ आर आर बागरी , रमसा छात्रावास अधीक्षक रजनी जैन , डॉक्टर अंजुल नामदेव, डॉक्टर दीप्ति नामदेव , महिला आरक्षक क्रांति अहीरवाल ने भी महिलाओं को सम्बोधित किया एवं महिला शसक्तीकरण, समानता की बात की। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं , आशा कार्यकर्तायों के साथ तेंदूखेड़ा एवं ग्रामीण छेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में दीपिका ठाकुर , गीता यादव, नीलम कोष्ठी , राजेश सिंह , गजानंद के अलावा अन्य प्रमुख लोगों की उपस्तिथि रही। कार्यक्रम का आभार ग्रामीण विकास समिति के धरमदास पाल के द्वारा किया गया। साथ में होली मिलन समारोह मनाया गया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर महिला सशक्तिकरण की शुभकामनायें दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *