गुडविल सोसायटी ने लगाई पुष्प प्रदर्शनी

0
https://youtu.be/nOz0rSCpDI4

मुजफ्फरनगर में आज स्थानीय एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग कैंपस में गुडविल सोसायटी के सौजन्य से प्रकृति की सार्थकता को समाज के सामने रखने तथा प्रकृति संरक्षण के लिए जनता जनार्दन में प्रेरणा पैदा करने की दृष्टि से पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी पुष्प प्रदर्शनी का द्वितीय कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने की तथा जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी आईएएस एवं गुडविल सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर आरके भटनागर पूर्व आईएएस इस आयोजन के मुख्य अतिथि रहे। सर्व डॉक्टर एसएससी कुलश्रेष्ठ चेयरमैन श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज पूर्व विधायक अशोक कंसल, प्रमुख उद्योगपति राकेश बिंदल एवं भीम कंसल सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह, राजधानी क्षेत्र दिल्ली से पधारे सूर्यकांत शुभचिंतक के एल गुप्ता एवं सोशल गुरु संजय भाई इस प्रदर्शनी आयोजन के अति विशिष्ट अतिथि रहे प्रोफेसर अशोक जैन ने एवं डॉ अशोक कुमार ने जहां प्रमुख सहयोगी की भूमिका निभाई वहीं गाजियाबाद से पधारे डीके शर्मा इस कार्य के मुख्य निर्णायक रहे जिन्होंने प्रदर्शनी में स्वयं भ्रमण करके सभी प्रकार के पौधों को और उनके रखरखाव को देखते हुए पुरस्कारों की घोषणा की गुडविल सोसायटी द्वारा आयोजित इस पुष्प प्रदर्शनी कार्यक्रम की दर्शकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की और प्रकृति प्रेमी समूह ने अपने अपने निवास और कार्यस्थल से विभिन्न प्रकार के पौधे पहुंचा कर इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की इस कार्यक्रम में सेकड़ो अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक मंडल के साथ-साथ सहयोगी भी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed