गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध खनन, परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोक

…………प्रेस विज्ञप्ति…………
गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध खनन परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लागातार कार्यवाही किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है इसी क्रम में दिनांक 10.02.2024 को:-
01. चंदौती थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालू ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु आमस थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में चंदौती थाना द्वारा छापामारी कर उपेन्द्र कुमार यादव, पे0 लखन यादव, सा0 कंडी, थाना चंदौती, जिला गया को अवैध बालू लदा 01 ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में चंदौती थाना कांड सं0 52/24, दिनांक 11.02.2024, धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56 बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
त्रिलोकी नाथ ब्यूरो हेड गया
चाणक्य न्यूज इंडिया लाइव टीवी