G20 सम्मेलन एवं स्वच्छता सर्वेक्षण

G20 सम्मेलन एवं स्वच्छता सर्वेक्षण
शहर के 13 वार्डों में चलाया गया नगर निगम उत्तर व दक्षिण का विशेष सफाई अभियान
जोधपुर, 16 जनवरी।
शहर में होने वाले जी-20 सम्मेलन और स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान को लेकर नगर निगम उत्तर व नगर निगम दक्षिण की ओर से विशेष सफाई अभियान जारी है। सोमवार को शहर के कुल 13 वार्डो में यह सफाई अभियान चलाया गया और 8 डंपर अतिरिक्त कचरा उठाया गया। नगर निगम आयुक्त दक्षिण अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि सोमवार को शहर के वार्ड संख्या 26, 27, 28, 53, 54, 55 में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्डों में अतिरिक्त संसाधन व कर्मचारी लगाकर सफाई करवाई साथ ही सीवरेज और ड्रेनेज नालों की भी सफाई की गई। अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि अभियान के दौरान न्यू कोहिनूर सिनेमा से जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर तक, नट बस्ती चौराहे से दल्ले खान की चक्की तक, शास्त्री नगर थाने से दल्ले खान की चक्की तक मुख्य सड़कों पर भी सफाई की गई। नगर निगम उत्तर की ओर से भी 8 वार्डों में यह विशेष सफाई अभियान चलाया गया आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश ने बताया कि सोमवार को वार्ड संख्या 4, 5,6, 33, 34, 74, 75 और 76 में यह विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान लाल सागर हनुमान जी के मंदिर से आदर्श नगर, बद्री विहार, नरसिंह विहार, दिलीप नगर, बंसी लाल गार्डन, गोकुल जी की प्याऊ चौराहा, पहाड़िया बेरा, पाबू बस्ती सहित विभिन्न इलाकों में सफाई की गई। अभियान में वार्ड पार्षद धीरेन्द्र कुमार, अब्दुल सत्तार कुरेशी, लीलाधर मेघवाल, डॉ संगीता सोलंकी, हुमेरा, शोभा देवड़ा, दीप सिंह व मधु लता ने अपने अपने वार्ड में सफाई कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।
