विदिशा भारत भारती संस्कार जैन मंडल द्वारा निशुल्क दंत शिविर का आयोजन
भारत भारती संस्कार जैन मंडल द्वारा निशुल्क दंत शिविर का आयोजन
प्रकाश मिश्रा,ब्यूरो हेड विदिशा
आज भारत भारती संस्कार जैन मंडल द्वारा एक निशुल्क दंत शिविर का आयोजन डॉक्टर वर्षा जैन के क्लीनिक पर आयोजित किया गया ।मंडल की अध्यक्ष श्रीमती नीता सर्राफ ने बताया की उनका भारत भारती संस्कार जैन मंडल बर्ष 2006 से अस्पताल में छोटे बच्चों के लिए झबले और टोपे वितरित करता आ रहा है और अभी तक एक लाख दस हजार 110000 के लगभग झबले और टोपे वितरित किए जा चुके हैं ।मंडल द्वारा तीन विकलांग स्कूलों को वाटर कूलर एवं फर्नीचर भी वितरित किए गए हैं । पर्यावरण के क्षेत्र में अभी तक 58 वृक्षारोपण किये जा चुके हैं तथा इनकी सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड भी लगाये गये हैं। मंडल द्वारा
समय समय पर आंखों की जांच के कैंप एवं निशुल्क चश्मा वितरित भी किये गये हैं। जन सामान्य को देहदान एवं नेत्रदान के लिए प्रेरित करने हेतु कैंप आयोजित किए हैं जिनमें अब तक लगभग तीन सौ से अधिक लोगों ने देहदान नेत्रदान के संकल्प लिए हैं। मंडल द्वारा समय समय पर गरीबों को भोजन एवं वस्त्र वितरित किए जाते हैं। दंत चिकित्सक डाक्टर वर्षा जैन द्वारा शिविर में आये मरीजों का परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे तथा शिविर को सफल बनाने में सभी ने अपना अपना योगदान दिया।
मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीता सर्राफ द्वारा डाक्टर वर्षा जैन एवं उनके स्टाफ का आभार व्यक्त किया।