महोबा बाइकों में हुई भिड़ंत चार हुए घायल
बाइकों में हुई भिड़ंत चार हुए घायल
मामला महोबा के चरखारी कोतवाली के क्षेत्र अस्थौन मार्ग पर एक बाइक ने दूसरी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइकें असंतुलित होकर गिर गई और उनमें सवार युवक गिर कर घायल हो गये आनन फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र चरखारी में भर्ती किया गया डाक्टरों ने जीतेन्द्र की गम्भीर हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय महोबा रिफर कर दिया है
गौरतलब है कि इल्लू यादव पुत्र बालादीन यादव निवासी छेदीमऊ दूध बेचने का काम करता है चरखारी में दूध बेचने के बाद जब वह अपनी बॉक्सर मोटर साइकिल से घर की ओर जा रहा था तभी पीछे से आ रही सीडी डीलक्स मोटर साइकिल ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे सीडी डीलक्स बाइक पर सवार रविकुमार उम 15 वर्ष, रितिक उम्र 17 वर्ष, जीतेन्द्र उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम अठकोंहा की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे चारों युवक घायल हो गये मौके पर हल्का इंचार्ज शत्रुघन सिंह बुन्देला सिपाहिओं के साथ पहुँचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र चरखारी मे भर्ती करवाया जीतेन्द्र की हालत गम्भीर होने के कारण जिला चिकित्सालय महोबा रिफर कर दिया
गया है ।।।
