कनीडीह में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास

0

बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत के तेतर टोला में सोमवार को 15 वे वित्त आयोग अनाबद्व अनुदान मद से सुरेश हंसदा के घर से केनाल तक लगभग 18 लाख 70 हजार की लागत से बनने वाली 700 पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी जीप सदस्य अशोक मुर्मू सहित पंचायत के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया, इस दौरान उपस्थित जिप सदस्य अशोक मुर्मू ने बताया कि बस्ती में पक्की सड़क नहीं रहने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती है जिस कारण लोगों की मांग पर कार्य का शिलान्यास किया गया है और जल्द ही बनकर तैयार होगा साथ ही उपस्थित निर्माण कार्य करने वाले सवेंदक को भी जिप सदस्य ने गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाने की बातें कही, मौके पर पंचायत के मुखिया रजनी देवी ,उपमुखिया बास्के ,बुधन मुर्मू, मोहन ,सुखदेव सहित कई लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed