बेतवा नदी में डूबे युवकों के परिजनों को ढाढ़स बढ़ाने पहुंची पूर्व अपर मंडल आयुक्त झाँसी उर्मिला बृजलाल खाबरी

0

आपको बता दें कि 3 दिन पहले पूँछ व एरच के बीचो-बीच से निकली बेतवा नदी में नहाते समय दो युवक डूब गए थे। जिनकी तलाश निरंतर जारी थी। वहीं 3 दिन बाद एक युवक के शव को पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। वही एक युवक की तलाश जारी है। इसी दौरान परिवार से मुलाकात करने के लिए पूर्व अपर मंडल आयुक्त उर्मिला बृजलाल खाबरी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवान सिंह यादव भोजला पहुँचे, जहां उन्होंने नदी में डूबे युवक के परिजनों से वार्ता की और परिवार की आर्थिक सहायता के लिए उपजिलाधिकारी जितेंद्र सिंह वीरवाल से बात कर तत्काल सहायता किए जाने की मांग की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया नदी में डूबे युवकों की यह घटना अत्यंत दुखद है। हम ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात की गई है। परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवान सिंह यादव ने कहां की खनन माफिया बेखौफ होकर पोकलैंड मशीनों के सहारे नदी का सीना चीर रहे हैं। पोकलैंड मशीन चलने से नदी में गहरे गहरे गड्ढे हो रहे हैं जिसके चलते यह अत्यंत दुखद घटना सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए हम संबंधित अधिकारियों से बात कर रहे हैं। और अगर इसका समाधान नहीं होता है, तो उग्र आंदोलन भी अवैध खनन के प्रति किया जाएगा। इस मौके पर कुलदीप यादव किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष, प्रशांत बर्दिया, सचिन श्रीवास, वेदई शरण राजपूत राजेश गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

https://youtu.be/x56ItrVV-I8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed