मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान का किसान आंदोलन समाप्त 20 तारीख को दिल्ली में होगी चढ़ाई
मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में चल रहे किसानों के आंदोलन में आज 13 वे दिन किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में किसान पहुंचे किसान मजदूर महापंचायत में एसकेएम के सदस्य भी पहुंचे। मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत से आगामी 20 मार्च को दिल्ली में होने वाली महापंचायत का ऐलान किया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए चौधरी युद्धवीर सिंह ने कहा कि चौधरी राकेश टिकैत के इस महीने देश के अलग-अलग हिस्सों में करीब 5 प्रोग्राम है।
चौधरी राकेश टिकैत ने मीडिया रूबरू होते हुए कहा कि अधिकारियों ने कहा है कि हम सरकार के कहने से महापंचायत में आए हैं। शामली एसडीओ द्वारा डीएम को एक पत्र लिखा गया था कि किसानों की ट्यूबवेल पर मीटर लगाने के लिए पीएसी की मांग की गई थी उन्होंने कहा कि जबरदस्ती किसी किसान के मीटर नहीं लगेगा। कहा कि जिसका मन है कि हमारी ट्यूबेल पर लगा दो तो उसका इलाज तो हमारे भी पास नहीं। जो मीटर लगवाना चाहता हो वह लगवा लो जबरदस्ती ट्यूबेल पर मीटर नहीं लगेंगे।
चौधरी राकेश टिकैत ने ऐलान करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में जो किसानों का आंदोलन चल रहा था आज उसका समापन भी होगा और आगामी 20 मार्च को दिल्ली में एक बड़ी महापंचायत होगी उसके लिए तैयारी भी करें। अपने आंदोलनों को मजबूत रखें और अपने ट्रैक्टरों को भी मजबूत रखें।
20 मार्च को पंचायत होगी ट्रैक्टर परेड आगामी 2024 की 26 जनवरी को दिल्ली में की जाएगी।
चौधरी राकेश टिकैत ने पुराने ट्रैक्टरों को फाइटर विमान बताते हुए कहा कि यह फाइटर विमान किराए के नहीं है यह हमारे अपने हैं और इन्हें जब जरूरत होगी तब बुला लेंगे।
चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि 2024 में 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा और बहुत मजबूती के साथ निकाला जाएगा
चौधरी राकेश टिकैत ने कॉर्पोरेट पर जमीन छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि हाईवे की जमीन महंगी खरीदते हैं और पीछे की जमीन को सस्ते में खरीद लेता है यह साइलेंट जमीन छीनने का प्रोग्राम है और कर्जा देखकर किसानों की जमीन छीनने का प्रोग्राम है। किसानों को यहां से जागरूक किया जाएगा।
चौधरी राकेश टिकैत ने विपक्षी नेताओं से कहा है कि वह हाउस में किसानों की आवाज उठाएं कहा कि विपक्ष के लोग भी हैं और सत्ता के लोग भी है उन्होंने बिहार का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में बीजेपी के लोग किसान आंदोलन को समर्थन देते हैं मध्य प्रदेश में बीजेपी के लोग साथ में नारे लगाते हैं यहां पर कोई दूसरा नारे लगाता है सभी को किसान की बात करनी चाहिए।
चौधरी राकेश टिकैत ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मेनिफेस्टो में फ्री बिजली की बात हो रही है चुनाव में बीजेपी मेनिफेस्टो में लिखे कि वह किसानों की ट्यूबवेल पर मीटर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री की बात मानते हैं उन्होंने कहा है कि किसानों को फ्री बिजली दी जाएगी तो 2027 से पहले मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। आगामी 20 मार्च की महापंचायत दिल्ली में होगी उसका स्थान चिन्हित नहीं है वैसे चौधरी राकेश टिकैत ने अपने भाषण में कहा था कि है पंचायत संसद भवन पर ही की जाएगी।
