बिहार के विभिन्न जिलों के किसानों को प्रशस्ति पत्र और लाखों रुपया देकर किया सम्मानित

0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में देश के विभिन्न प्रांतो से आए किसानों को पादप जीन संरक्षक पुरस्कार समारोह में 6 एफपीओ ग्रुप के फार्मर तथा 19 व्यक्तिगत किसानों को सम्मानित किया, जिसमें बिहार से दो ग्रुप लीची फार्मर्स ग्रोवर समूह और भागलपुर कतरनी राइस फार्मर समूह थें।

किसानों के ग्रुप फार्मर्स को 10 लाख रुपए और व्यक्तिगत किसानों को एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कियें गयें।

वहीं व्यक्तिगत बिहार के किसानों में जमुई से अर्जुन मंडल को औषधीय पौधों की खेती का संरक्षण करने, मुंगेर से आए सत्यदेव सिंह को चना, तीसी के संरक्षण के लिए रोहतास जिले से आए किसान दिलीप कुमार सिंह को, बैगन टमाटर करेला एवं धनिया के सफेद प्रबेद को संरक्षित करने पर अर्जुन सिंह को चावल, हल्दी एवं लौकी के संरक्षण के लिए पुरस्कार से नवाजा गया ।

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ने किसानों को अन्नदाता कहते हुए कहा कि, देश-विदेश में 70% हमारे अन्नदाता है।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू
ने कहा कि, इन अन्नदाताओं के भविष्य का चिंता करना, उनका रक्षा करना हमारा काम है। राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू,
कहा कि बिना अन्य के यह तन भी नहीं रह पाएगा किसान हमारे देश एवं दुनिया के धरोहर है।

कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, कृषि सचिव मनोज अहूजा ,तथा पीपीवी के अध्यक्ष डॉ० त्रिलोचन महापात्र , आईसीआर के महानिदेशक डॉ हिमांशु पाठक तथा पूर्व महानिदेशक आर एस परोदा ,जापान एवं नाइजीरिया के प्रतिनिधि उपस्थित थें।

विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति तथा विभिन्न संस्थाओं के डायरेक्टर ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में देश-विदेश से आए हुए लगभग 500 प्रतिनिधि एवं किसानों ने भाग लिया।

इस अवसर पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ डी आर सिंह ने सम्मानित किसानों को कहा कि, विश्वविद्यालय हमेशा उनके अधिकारों और सम्मान को आगे बढ़ता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed