एकल आचार्य अभ्यास वर्ग का बड़ी धूमधाम से हुआ समापन

0

उमरिया पान। एकल आचार्य अभ्यास वर्ग महाकौशल संभाग अंचल कटनी संच उमरिया पान स्थान मंगेली में 10 दिनों से अचार अभ्यास वर्ग चल रहा था। सोमवार को गांव का भ्रमण कर वर्ग का समापन किया गया।आपको बता दें एकल विद्यालय ‘एक शिक्षक वाले विद्यालय’ हैं जो विगत कई वर्षो से भारत के उपेक्षित और आदिवासी बहुल सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में एकल विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। भारत मे हजारों एकल विद्यालय चल रहे हैं।भारत लोक शिक्षा परिषद्‌ विश्व हिन्दू परिषद की सहयोगी संस्था है जो एकल विद्यालय संचालित करती है। इन विद्यालयों में राष्ट्र के प्रति स्वाभिमान जागरण और संस्कार शिक्षा की लौ जलायी जा रही है। इस मौके पर संच गंगा मरावी, अध्यक्ष कालूराम चौरसिया, बजरंग दल प्रखंड उपाध्यक्ष प्रिंस उरमलिया, सह मंत्री पंकज तिवारी, परसोत्तम पांडे, शरद बर्मन, शरवेस लोधी, एकल आचार्यों की उपस्थिति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *