भारी वाहनों व ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले आठ अभियुक्त गिरफ्तार।

गिरिजानन्दशर्मा
ब्यूरो हेड- महाराजगंज
मोब-9415243456

घटना का विवरण: आवेदक महबुब पुत्र मो० युसुफ ग्राम हसनपुर थाना हसनपुर जनपद अमरोहा उत्तर प्रदेश तथा गाडी नं0- UP22BT1844 ट्रक पर बिटबीन का ड्रम लादकर गुजरात से नेपाल जा रहा था दिनांक 23.08.2023 को समय करीब रात 11.30 बजे जब वह कोल्हुई बाजार से आगे पहुंचा सडक के बाये तरफ परसौना गाँव के पास सफेद कलर की स्कार्पियो जिसका नम्बर UP32HN7707 खड़ी थी। जिसपर आगे एक व्यक्ति वर्दी मे तीन स्टार लगाये बैठे थे जिसके नेमप्लेट पर मथुरा प्रसाद तथा दो लोगो की वर्दी पर लगे नेमप्लेट पर मानसिंह व रामचन्दर यादव लिखा था सभी लोगो ने मेरी गाडी रोक लिया और बताये नये ARTO प्रदीप कुमार के आदेश पर चेकिंग कर रहे है दस हजार रुपये इन्ट्री फीस जमा करो नही तो तुम्हारी गाडी सीज कर देंगे इसके पूर्व एक बार मेरे साथ यह घटना घट चुकी थी आज मैं पांच हजार रुपया इन लोगो को दिया जिस पर मैं अपना दस्खत बनाया हूं जिसमें पांच-पांच सौ की दस नोट है। आवेदक से थाने पर तहरीर प्राप्त होने के बाद थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-188/23 धारा 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 व धारा-384/506 भादवि, का अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस टीम लगायी गयी थी जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में सम्मिल्लित अभियुक्तो को पुलिस हिरासत मे लिया गया है।
अन्य विवरण:– इसके अतिरिक्त उपरोक्त ARTO प्रदीप कुमार व उनके सहयोगियो के विरुद्ध आज दिनांक 24.08.2023 को बिरजू मद्धेशिया पुत्र नन्दलाल मद्धेशिया निवासी वार्ड न0 -15 सरोजिनी नगर थाना नौतनवां जनपद महराजगंज द्वारा प्रार्थना पत्र इस बावत का दिया गया कि निम्न आरोपीगण द्वारा गोरखपुर सोनौली मार्ग फरेन्दा बाइपास रानीपुर आदि स्थानो पर कुछ लोग वर्दी तथा सादे कपड़ो मे प्राइवेट गाड़ी सहित अपने को परिवहन विभाग का अधिकारी बताते हुए मालवाहक वाहनो से एवम् धार्मिक यात्राओ पर आने-जाने वाले वाहनो से तरह-तरह से डरा धमका कर चालान के नाम पर पैसे की वसूली करते है। जिसके संबंध थाना नौतनवा पर मु0अ0स0-262/23 धारा 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनयम व 384/506 भादवि, पजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.प्रदीप कुमार पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात ARTO
2.मथुरा प्रसाद पुत्र गोपी प्रसाद निवासी देवरी रुखाएं थाना बख्सी का तालाव लखनऊ यात्रीमार्ग अधिकारी महराजगंज उम्र 58 वर्ष।
3.मानसिहं पुत्र स्व.राम बहाल सिंह निवासी कोड़री थाना सहजनवा जनपद गोरखपुरउरु उम्र 53 वर्ष प्रर्वतन सिपाही महराजगंज।
4.रामचन्द्र यादव पुत्र स्व0 जगदीश यादव निवासी रामपुर थाना रामगढ़ ताल जनपद गोरखपुर उम्र 40 वर्ष प्रर्वतन सिपाही
5.राधेश्याम पुत्र स्व0 रामलौट निवासी वार्ड न0-10 देवकी पिक्चर पैलेस थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज उम्र 32 वर्ष प्राईवेटचालक
6.गणेश मिश्रा पुत्र सियाराम निवासी पाण्डेय दुर्जनपुर थाना तरवगंज गोण्डा उम्र 28 वर्ष हेल्पर / PTO
7.अनूप तिवारी पुत्र राधेश्याम निवासी रानी खेड़ा थाना अतरौलिया जनपद हरदोई उम्र 30 सहयोगी।
8.जनार्दन कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी चुल्हावली थाना टुण्डला फिरोजाबाद उम्र 32 वर्ष भूतपूर्व ARTO का प्राइवेट ड्राइवर
बरामदगी- पांच हजार रुपये।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम:-
1.थानाध्यक्ष महेन्द्र यादव थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज।
2.उ0नि0 जयप्रकाश थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज।
3.उ0नि0 रामरतन थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज।
4.का0 रामदयाल थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज।
5.का0 विनय कुमार थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज।