दुर्गावाहिनी बहनो ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पुलिस को राखी बांधकर लिया रक्षा वचन

दुर्गावाहिनी बहनो ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पुलिस को राखी बांधकर लिया रक्षा| देवास | कन्नोद | विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी बहनो मातृशक्ति कन्नोद द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पुलिस थाने पर पुलिस अधिकारियो एवं कर्मचारियों को राखी बंधकर बहनो ने सभी की तिरुपति बालाजी रक्षा का वचन लिया, विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी जिला देवास संयोगिता सुश्री संगीता आशापुरे ने बताया की आज जन्माष्टमी के उपलक्ष में स्थानीय पुलिस थाना पर उपस्थित “होकर दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की बहनों ने पुलिस थाना प्रभारी तहजीब काजी के साथ समस्त पुलिस भाइयों को राखी बांधकर जन्माष्टमी का पर्व मनाया. साथ ही नगर कन्नोद शान्ति, अमन, रहे सभी मिलजुलकर एकता के साथ रहे, ऐसी कामनाये की, थाना प्रभारी श्री तहजीब काजी ने कहा की बेटियां मातृशक्ति पूजनीय है, देश का गौरव है, इनकी रक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर ही रहेंगी साथ बहनो को बचन दिया की वे कन्नोद नगर मे बालिकाओं, बहनो, मातृशक्तियों की हमेशा रक्षा एवं सहयोग करेंगे। सभी पुलिस भाइयों ने उपस्थित बहनो को धन्यवाद दिया।
