संयम के प्रभाव से अनेकों रिद्धिया प्राप्त होती हैं —- मुनि विलोक सागर जी महाराज

0

दमोह श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में आज के मांगलिक प्रवचन में पूज्य मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज ने कहा कि संयम के प्रभाव से अनेक रिद्धिया प्राप्त हो जाया करती हैं संयम का इतना प्रभाव है कि भगवान को 64 नदियां प्राप्त हुई आप तीन कम 90000000 मुनि राजो को अर्ध समर्पण कर रहे हैं रिद्धि धारी मुनियों की आराधना कर रहे हैं यह ऐसी महान रिद्धि या हैं जिनकी हम आराधना करके – व्रत उपवास करके अपना कल्याण कर सकते हैं हमारा जो जीवन असंयम में गुजरा हम उसकी पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे गलती को दोहराएंगे नहीं संयम से जीते हैं तो आपका कल्याण निश्चित है ऐसे महान रिद्धि धारी मुनियों की भक्ति आराधना समय-समय पर करती रहना चाहिए प्रवचन के पूर्व पाद प्रक्षालन का सौभाग्य समत लहरी को प्राप्त हुआ शास्त्र भेंट श्री संतोष सिंघई राजेश हिनौती राजीव बड़कुल की मां चंद्र कुमार खजरी विनय लहरी परिवार ने प्राप्त किया आज प्रातः काल में शांति धारा का सौभाग्य सौरभ जैन श्रीमती प्रगति जैन परिवार छिंदवाड़ा वालों को अभिषेक मोदी सपना मोदी परिवार को प्राप्त हुआ आज की महा आरती का सौभाग्य कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री संतोष सिंघई परिवार ने प्राप्त किया रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति द्वारा किया गया है विधान पुण्य अर्जक परिवार श्रेयांश लहरी मैं सभी से विधान में से वार्ता दर्ज कर पुण्य अर्जन करने की अपील की है इस अवसर पर नन्हे मंदिर जी के अध्यक्ष गिरीश नायक मंत्री चक्रेश सराफ मंदिर प्रभारी राजेश हिनौती कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संतोष भैया चंद्र कुमार खजरी संतोष जैन बनवार वाले नवीन निराला जिनेंद्र उस्ताद संदीप मोदी रूपचंद बनवार जैन पंचायत अध्यक्ष श्री सुधीर सिंघई पलानी मंदिर जी के अध्यक्ष जितेंद्र जैन गुड्डू आदि ने सहभागिता दर्ज कर पुण्य अर्जन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed