अवैध संबंध के चलते पति ने की पत्नी की धार दार हथियार से गला काट कर हत्या

0

तम्बौर सीतापुर। थाना क्षेत्र के मल्लापुर में अवैध सम्बन्धो के चलते नशे में धुत पति ने चारपाई पर सो रही पत्नी की धारधार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। हत्यारोपी पति नदी पार कर भाग गया। घटना की जानकारी पाकर सीओ बिसवां तम्बौर पुलिस मौके पर पहुच कर घटना की जाँच कर रही है। घटना को लेकर गांव में दशहत का माहौल बना हुआ है। ग्राम मल्लापुर में नई बस्ती में सोमवार की सुबह शकुंतला 45 वर्ष पत्नी सन्तू की पति ने चारपाई पर सो रही पत्नी की गला रेत कर काट कर हत्या कर आरोपी पति नदी पार कर भाग गया। बताया जाता है कि शंकुतला का गांव में एक से अवैध सम्बन्ध चल रहा था। पत्नी के अवैध सम्बन्ध को लेकर पति से नाराजगी चल रही थी। सोमवार की सुबह पति पत्नी में इस बात को लेकर विवाद हो गया था। पति सन्तू शाम साढ़े 4 बजे शराब के नशे में धुत होकर घर पर पंहुचा। पत्नी घर में चारपाई में सो रही थी। पति ने धारधार हत्यार से पत्नी का सिर काट कर हत्या कर दी। पति ने हत्या कर सन्तू शारदा नदी से नाव पर सवार होकर नदी पार करके फरार हो गया। घटना के बाद के गांव में दहशत फेल गई। घटना की जानकारी पाकर ग्राम अज्जेपुर से मायके पक्ष के लोग आ गए। घटना की जानकारी तम्बौर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुँचकर जाँच पड़ताल शुरू का कर दी है। देर शाम तक पुलिस को तहरीर नही मिल है। घटना की सूचना पाकर सीओ बिसवां मौके पर पहुच कर घटना का जायजा ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed