लैब टेक्नीशियन संवर्ग की लंबित मांगों की अनदेखी के चलते दिया

0

लैब टेक्नीशियन संवर्ग की लंबित मांगों की अनदेखी के चलते दिया मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर जोधपुर को ज्ञापन
रिपोर्टर- गंगासिंह परिहार

मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना में प्रतिदिन डेढ़ लाख से अधिक जांचें करने वाले लैब टेक्नीशियन संवर्ग ने वर्षों से लंबित वेतन, भत्तों, पदनाम संशोधन सहित अन्य मांगों की अनदेखी से आहत होकर आंदोलन का आगाज किया है। संघ के प्रदेश अतिरिक्त महासचिव एवं जिलाध्यक्ष मुकेश देवड़ा ने बताया कि दिनांक 29 जनवरी 2023 को जयपुर में आयोजित प्रांतीय बैठक में लिए गए निर्णयानुसार आज दिनांक 1 फरवरी 2023 को माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक जी गहलोत के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर जोधपुर श्री मदनलाल जी नेहरा को ज्ञापन देकर राज्य सरकार के आगामी बजट 2023 में संवर्ग की लंबित मांगें पूरी करने की मांग की गई। आंदोलन के दूसरे चरण में सोमवार, दिनांक 6 फरवरी 2023 को शहीद स्मारक, जयपुर में एक दिवसीय धरना दिया जायेगा जिसमें सभी जिलों के लैब कार्मिक भाग लेंगे। जिला महामंत्री मोहनलाल टाडा ने चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने आगामी बजट में संवर्ग की मांगों की अनदेखी की तो आगामी दिनों में मुख्यमंत्री निशुल्क जॉच योजना में कार्य को बाधित करते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। ज्ञापन देने वालों में मोहनलाल टाडा, गोविंद सिंह भाटी, लक्ष्मण, भगवानराम बारूपाल, राजेंद्र कुमार, रानी राठौड़, अंकित परिहार, डूंगरराम, अंकुर खुराना, प्रदीप चौहान, नितेश कुमार चौधरी, पवन कुमार, आकाश शर्मा, रामकिशोर, सुगना, जिज्ञासा सोलंकी, घनश्याम, दीपक प्रजापत सहित अनेक लैब कार्मिक मौजूद रहे।
सादर सहित,

मुकेश देवड़ा
(जिलाध्यक्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed