सम्पूर्ण समाधान दिवस 15 जुलाई को डीएम एटा सदर तहसील में करेंगे जनसुनवाई

0

एटा 14 जुलाई 2023 (सू0वि0)। जनता की समस्याओं, शिकायतों को शासन की मंशानुसार एक ही स्थान पर त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में 15 जुलाई शनिवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। संशोधित रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल तहसील एटा सदर में, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी अलीगंज तहसील में, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार जलेसर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील एटा सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में स्वयं प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed