जनपदीय पुलिस बल द्वारा होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पैदल गस्त

0
https://youtu.be/NVYdkwSSMZ4

पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता द्वारा थाना चरखारी क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख कस्बा व चौराहों पर पैदल भ्रमण कर होली पर्व पर कानून व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया, कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के दिये निर्देश व जनपदीय पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत होली पर्व के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी पैदल गस्त की गयी तथा स्थानीय लोगों से वार्ता कर आपसी सौहार्द बनाए रखनें, अराजकता फैलाने वालों की सूचना पुलिस को देने तथा व्यापारी बन्धुओं से वार्ता कर उनको अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने व अफवाहों पर ध्यान न देने हेतु की गयी अपील । स्थानीय पंडित दीनदयाल पार्क में उन्होंने पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी अपनी ड्यूटी पर चौक चौबंद रहे किस तरह की लापरवाही छम्य नहीं होगी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार, धार्मिक-स्थल, बस-स्टैण्ड,ढाबा आदि जगहों पर पैदल गस्त करते हुए यातायात नियमों को उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए वाहनों के चालान व सीज करने की कार्यवाही की गई ।इस मौके पर उप जिलाधिकारी चरखारी श्वेता पांडे क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा
विजुअल -वीडियों संख्या 04

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed