जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार ने चेहरी तटबंध का निरीक्षण कर सेक्शन सुधार व कटाव निरोधक कार्यों का लिया जायजा।

गिरिजानन्द शर्मा |
ब्यूरो हेड – महाराजगंज |
महराजगंज | जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार ने चेहरी तटबंध का निरीक्षण कर सेक्शन सुधार व कटाव निरोधक कार्यों का आज जायजा लिया। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय ने एक्स ई एन सिंचाई एवं बाढ़ खंड से तटबंध के चौड़ीकरण व उच्चीकरण की जानकारी ली। एक्स ई एन सिंचाई विभाग ने बताया कि तटबंधों के चौड़ीकरण व उच्चीकरण का कार्य अंतिम चरण में है तथा जल्द ही पूरा हो जायेगा | जिलाधिकारी महोदय ने कटाव निरोधक कार्यों की लॉन्चिंग, ऐपरन और बोल्डर पिचिंग के कार्यों का भी गहनता से अवलोकन किया। एक्स ईए न सिंचाई विभाग ने बताया कि लॉन्चिंग ऐपरन और बोल्डर पिचिंग में मिर्जापुर पत्थर का प्रयोग किया जा रहा है। लांचिंग ऐपरन का कार्य पूर्ण हो चुका है और पिचिंग कार्य भी अपने अंतिम चरण में है जो जल्द ही पूर्ण हो जायेगा | जिलाधिकारी महोदय ने सेक्शन सुधार व कटाव निरोधक सभी कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर सूचित करने का निर्देश दिया है । उन्होंने कहा कि जहाँ नदी का प्रवाह तेज रहता है, उन जगहों को चिन्हित करते हुए बोल्डर व अन्य कटान निरोधक उपायों के माध्यम से तटबंध को सुरक्षित करें। जिलाधिकारी महोदय ने जनपद के सभी तटबंधों को सुरक्षित करने और बाढ़ निरोधक परियोजनाओं को बाढ़पूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव सम्बंधी आवश्यक उपायों को 15 जून से पूर्व पूर्ण कर लें, जिससे कि बाढ़ की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर राजेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी व अन्य संबंधित अधिकारीयों सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
