महराजगंज पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा जनपद

महराजगंज पुलिस द्वारा तीन वाहन चोरों को किया गया गिरफ्तार, चोरी की 5 मोटरसाईकिल और 2 डीजल पम्पिंग सेट बरामद।
महराजगंज पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा जनपद में चोरी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवाँ व थाना भिटौली व महराजगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तीन शातिर वाहन चोरों व पम्पिंग सेट चोरों को गिरफ्तार किया गया । इन अभियुक्तो के कब्जे से 05 चोरी की मोटरसाईकिल तथा 2 चोरी किये गये डीजल पम्पिंग सेट बरामद किया गया। बरामद हुए मोटरसाइकिल कुछ महराजगंज का निकला तो कुछ गोरखपुर जनपद का।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त सलमान पुत्र रिजवान, सिराज पुत्र सराफत अली ग्राम जद्दू पिपरा, महराजगंज
हेसामुद्दीन खान ग्राम डेरवा, महराजगंज के रहने वाले जिनकी उम्र 25 वर्ष के नीचे के हैं।
प्र0नि0 श्री रामाज्ञा सिंह,प्र0नि0 श्री सुनील कुमार राय, उ0नि0 श्री प्रिंस कुमार समेत कई अन्य सिपाही कर्मी थे जो रात में करीब 11.00 बजे महदेवा चौराहा से उक्त लोगों को गिरफ्तार किए। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तगण विभिन्न स्थानो से मोटर साईकिल व किसानों के पम्पिंग सेट चोरी कर उसको छिपाकर उसके टुकङे-टुकङे कर कबाङी को बेचते रहते है। वहीं पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कई आपराधिक मामले महराजगंज में पहले से दर्ज है।
बाइट – आतिश कुमार सिंह
एडिशनल एसपी महराजगंज
