तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूते, चप्पल और साड़ी बांटीं

0

सुदैल | बिजवाड़ रेंज में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के तहत 2044 तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूते, चप्पल, साड़ी, पानी की बॉटल का वितरण किया गया। विधायक आशीष शर्मा ने अपने हाथों से महिलाओं को चरण पादुका पहनाए और पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। अतिथि स्वागत रेंजर शौर्य खरे ने किया। अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष डॉ. विजय गुर्जर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश जोशी, सेक्टर प्रभारी घनश्याम पटेल, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र एस जाट, नेता दिनेशचंद्र पंचोली ने भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में अजीतसिंह भाटिया, सत्यनारायण जोशी, त्रिलोकसिंह बावरा आदि उपस्थित थे। संचालन कृष्णकांत मीणा ने किया। आभार रेंजर खरे ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *