उपायुक्त ने दवा खाकर फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

0
https://youtu.be/kF5OoQI5U4w

बोकारो से अनिल शर्मा कि रिपोर्ट

■ उपायुक्त ने दवा खाकर फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

■ जिले के 24 लाख 73 हजार 041 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य, जिले के 2102 बूथों पर आज खिलाया गया डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की दवा

■ शनिवार से अगले 14 दिनों तक घर – घर जाकर लोगों को खिलाई जाएगी दवा, लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग ने तैयार की है रणनीति

■ समाहरणालय सभागार में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन 2023 के तहत फलेरिया उन्मूलन का जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बोकारो :- राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन 2023 के तहत फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त -सह- अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति श्री कुलदीप चौधरी, सिविल सर्जन डा. ए बी प्रसाद, जिला भीबीडी पदाधिकारी डा. रेणु भारती आदि ने डीईसी की गोलियों के साथ अल्बेंडाजोल का टैबलेट का सेवन कर जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरूआत की।

मौके पर अपने संबोधन में उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी ने कहा कि फलेरिया (हाथी पांव) मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है। दवा खाकर ही हम इस बीमारी से बच सकते हैं। इस बीमारी के लिए दवा का सेवन करना इसलिए जरूरी है क्योंकि इस बीमारी का इंफेक्शन तुरंत नहीं दिखता है। इसका असर एक से दो दशक बाद होता है। तब तक इसका उपचार लगभग संभव नहीं होता है। इसलिए ऐतिहातन सभी को डीईसी व अल्बेंडाजोल की दवा आयु वर्ग के अनुसार खानी चाहिए। उपायुक्त ने जिलावासियों से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा का सेवन करने की अपील की। दवा खिलाने के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्र, सभी स्वास्थ्य उप केंद्र, सभी स्वास्थ्य केंद्र, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व विद्यालयों में कुल 2102 बूथ बनाया गया है। जहां आमजन जाकर दवा का सेवन कर सकते हैं। शनिवार से अगले 14 दिनों तक डोर टू डोर दवा खिलाई जाएगी।उन्होंने सिविल सर्जन डा. ए बी प्रसाद समेत अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को निर्धारित समय पर पूरा करें। साथ ही शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा।

समाहरणालय सभागार में उपस्थित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी/कर्मी आदि ने भी डीईसी की गोलियों के साथ अल्बेंडाजोल टैबलेट का सेवन किया। मौके पर *एसीएमओ डॉ. एच के मिश्रा

*## टीम पीआरडी, बोकारो#

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed