उपजिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

0

महोबा जनपद के ब्लाक परिसर में स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय का उपजिलाधिकारी श्वेता पाण्डेय ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण दौरान उन्होने स्टाक रजिस्टर,माल गोदाम स्टाक रूम का निरीक्षण किया जिसमें पात्रों को मिलने वाली किट में,दाल दलिया, घी पैकिंग आदि की स्थिति परखी, निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि स्टाॅक में रखे ,दाल दलिया घी के पैकेट कटे हुए है जिस पर उन्होने नाराजगी जताई जिस पर सीडीपीओ यास्मीन जहां ने बताया कि उन पैकेटों को चूहे आदि द्वारा काटे गए हैं उन्हें अलग करा दिया गया हैं।
स्टाक गोदाम से पोष्टाहार उठान करने आई करहरा खुर्द, बफरेथा,भटेवरा टिकरी आदि गांवों से आईं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से एसडीएम ने बाल, किशोरी, गर्भवती धात्री महिलाओं से
सामग्री की जानकारी ली निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर भानू कला, स्टोनो योगेन्द्र रावत आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed