क्र. 01 से शहर के मार्गों पर गुजरी पन्ना के लिये प्रस्थान

0

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल छतरपुर पहुंची

छतरपुर जिले में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टार्च (मशाल) रैली सोमवार को निवाड़ी से होकर छतरपुर नगर में पहुंचने पर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 के खेल मैदान पर पर्वतारोही एसं ब्रांड एंबेस्डर श्री भगवान सिंह मशाल लेकर पहुॅंचे और जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार कोष्टा एवं अतिथियों को टार्च (मशाल) सौंपी। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया टार्च (मशाल) प्रदेश के 50 जिलों में जायेगी, जिसका शुभारंभ भोपाल स्थित शौर्य स्मारक से मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। खेलो इंडिया खेलो के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा प्रतिभावों को खेल विधा में अवसर उपलब्ध कराते हुये उनकी प्रतिभा को और निखारने का महत्वपूर्ण आयाम है। ब्रांड एंबेस्डर श्री भगवान सिंह ने इस आयोजन के उद्देश्य पर सारगर्भित उद्बोधन दिया
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने छात्रों एवं अन्य उपस्थित का आव्हान करते हुये कहा कि हर रोज एक खेल खेले और नशा नहीं करने और दूसरों को भी नशे से दूर रखने की शपथ लें। खेलों के प्रति रूचि दिखाये। जिला प्रशासन हर संभव मदद करेंगा। यहां के खिलाड़ी बाहर जाकर जिला का नाम रौशन करें।
विधायक श्री राजेश प्रजापति ने कहा कि हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो खेलो इंडिया खेलो भारत सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। शाला के छात्रों पढ़ने के साथ-साथ खेलों की विधा में प्रतिभा दिखानी होगी।
श्री मलखान सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया खेलो का आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर है, इस आयोजन से प्रदेश में किशोर उम्र के बालक-बालिका में नई ऊर्जा में संचार होगा।
टार्च (मशाल) रैली महर्षि विद्या मंदिर छतरपुर के बेन्ड बाजे के साथ शा0 उत्कृष्ट उ0मा0वि0 क्र01 खेल मैदान प्रारम्भ होकर विष्वविद्यालय तिराहा, पुलिस लाईन रोड, पन्ना नाका होकर शा0 उत्कृष्ट उ0मा0वि0 क्र01 खेल मैदान छतरपुर पर समाप्त हुयी।
इस टार्च (मशाल) रिले रैली में पुलिस विभाग के नव आरक्षकों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं, एनसीसी व एनएसएस के छात्र-छात्राओं, खेल संघों एवं खेल और युवा कल्याण विभाग में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों, नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक, समाजसेवियों एवं नगर वासियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में शिक्षा, उच्च शिक्षा, पुलिस, नेहरू युवा केन्द्र, सत्यशोधन आश्रम, शा0 उत्कृष्ट उ0मा0वि0 क्र0 1, शा0 उ0मा0वि0 क्र02, महर्षि विद्या मंदिर, शिक्षा विभाग के पीटीआई उपस्थित रहे। रैली के उपरांत खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी द्वारा टार्च को भगवान सिंह को सौंपी गई। यह मशाल पन्ना जिले के लिये रवाना हुई।
छतरपुर एमपी से विशेष संवाददाता अनुरुद्ध मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *