नकल करते पकड़े जाने के विरोध में छात्र छात्राओं का चक्काजाम प्रदर्शन
नकल करते पकड़े जाने के विरोध में छात्र छात्राओं का चक्काजाम प्रदर्शन,की गई प्रकरण बापिस लिए जाने की मांग
पन्ना-मध्यप्रदेश में इनदिनों एमपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है।ऐसे में परीक्षा केंद्रों में उड़नदस्ता दल के द्वारा नकलचियों पर लगाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है।कई केंद्रों में छात्र छात्राएं नकल करते पकड़े भी जा रहे हैं।कुछ इसी प्रकार का मामला जिले के सिमरिया के परीक्षा केंद्र से सामने आया था।जहां नकल करते पकड़े जाने पर तहसीलदार ने दो छात्रों के प्रकरण बना दिए।जिसके विरोध में रविवार के दिन छात्र छात्राओं ने सिमरिया थाने के सामने बीच सड़क पर बैठकर चक्काजाम लगाया और जमकर प्रदर्शन किया।साथ ही प्रकरण बापिस लिए जाने की मांग की।
जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के सिमरिया परीक्षा केंद्र में 2 मार्च को 12वीं कक्षा का हिंदी का पेपर चल रहा था।इसी दौरान सिमरिया तहसीलदार आस्था चढ़ार के द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया।जहां पर कुछ छात्र छात्राओं के द्वारा नकल की जा रही थी।जिनके पकड़े जाने पर तहसीलदार ने दो छात्रों के प्रकरण बना दिए और कुछ छात्र छात्राओ की कापियां छुड़ा ली।इसी दौरान एक दो छात्राएं रोने लगी।और एक छात्रा के बेहोश होने की खबर भी सामने आई थी।जिसके बाद छुड़ाई गई कापियां बापिस कर दी गई थी।हालांकि तहसीलदार ने दो छात्रों के प्रकरण बना दिए थे।जिसके विरोध में रविवार के दिन करीब 50 से ज्यादा की संख्या में छात्र छात्राओं ने एकजुट होकर सिमरिया थाने के सामने बीच सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया।और जमकर प्रदर्शन किया।इस दौरान छात्र छात्राओं के द्वारा फरे गए दोनो प्रकरण बापिस लिए जाने की मांग की जा रही थी।वहीं पुलिस की समझाइश के बाद छात्र छात्राओं ने हंगामा शांत किया।
वहीं इस मामले में पवई एसडीएम भारती मिश्रा ने बताया कि तहसीलदार के द्वारा दो प्रकरण भरे गए थे।मुझे मामले की जानकारी लगी है।छात्र छात्राओं को इस प्रकार से अपना समय नही बर्बाद करना चाहिए।परीक्षा केंद्रों में उड़नदस्ते की ड्यूटी निरीक्षण के लिए लगाई गई।
