पशुलोक बैराज में दिखाई दिया शव, SDRF ने किया शव को बरामद

0
https://youtu.be/NmdgS-NtVoQ

आज दिनाँक 15 मार्च 2023 को बैराज चौकी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है। जिसमे शव बरामद हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल व्यक्ति के शव को बैराज से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

उक्त व्यक्ति होली के दिन, दिनाँक 08 मार्च 2023 को ऋषिकेश (गरुड़ चट्टी थाना लक्ष्मण झूला) घूमने के लिए आया था और 08 मार्च 2023 को ही गंगा जी में नहाते समय पाँव स्लिप होने से बह गया। SDRF टीम द्वारा उक्त की सर्चिंग लगातार की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *