बोकारो कुएँ मे तैरता हुआ मिला युवक का शव

0

बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार थाना क्षेत्र ओरदाना में एक युवक का शव सोमवार दोपहर को कुए में तैरता हुआ मिला। शव कि पहचान पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना निवासी शास्त्री पाल ठाकुर उर्फ दिलीप का पुत्र ओम प्रकाश शर्मा उर्फ विक्की ( 25) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश शर्मा बीते शनिवार शाम से घर से गायब बताया जा रहा था इस मामले पर पेटरवार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद परिजनों एवं पेटरवार पुलिस के द्वारा काफी खोजबीन की जा रही थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं लगाया जा सका था। उसके बाद सोमवार दोपहर को कुए के तरफ गए लोगों ने कुए में तैरता हुआ एक शव देखा। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी वंही पुलिस के द्वारा शव को तेनुघाट पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed