#damoh #खराब पड़ी सामग्री से तैयार किए जा रहे सेल्फी प्वाइंट
दमोह जिला अस्पताल प्रबंधन के द्वारा एक अनोखी पहल शुरू की गई है। जिसमें अस्पताल की खराब पड़ी सामग्री से सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया जा रहा है । ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को एक अच्छा वातावरण मिल सके और उन्हें स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जा सके। जिला अस्पताल के दो नंबर गेट के समीप यह निर्माण किया गया है जिसमें अस्पताल में खराब पड़े पलंग को वेल्डिंग से जोड़कर उस पर कई प्रकार के रंग कराए गए हैं और जिस स्थान पर गंदगी रहती थी वहां पर सफाई कराकर यह सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है।
जिला अस्पताल के आरएमओ विशाल शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में कई ऐसे स्थान हैं जहां पर गंदगी रहती है। इसलिए हमने सोचा कि अस्पताल में खराब पड़ी सामग्री से उन स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट तैयार कराया जाए ताकि मरीजों और उनके परिजनों को एक अच्छा माहौल मिल सके व स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक हो सकें और गंदगी भी ना फेले। उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय के सामने एक सेल्फी प्वाइंट तैयार कराया है जिसका निर्माण चल रहा है और दूसरा सेल्फी प्वाइंट टीवी वार्ड के समीप बनाया जाएगा।
