दमोह नीति आयोग आई.टी.सी. मिशन सुनहरा कल के सहयोग से प्राकृतिक खेती को लेकर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

0

नीति आयोग आई.टी.सी. मिशन सुनहरा कल के सहयोग से प्राकृतिक खेती को लेकर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

मेहता ऑर्गेनिक ग्रीन फार्म सिंगपुर दमोह में नीति आयोग आई.टी.सी. मिशन सुनहरा कल व सहयोगी संस्था एन.सी.एच.एस.ई. द्वारा प्राकृतिक खेती को लेकर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. बी.एल. साहू एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गुरुचरण पटेल द्वारा दमोह जिले के 4 एफ.एफ.एस. विलेज किसानो को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही सभी किसान भाईयों को मेहता ऑर्गेनिक ग्रीन फार्म दमोह से एडवोकेट पूनम मेहता एवं श्रीराम कुरेरिया के द्वारा जो अपने फार्म पर लंबे समय से प्राकृतिक खेती कर रहे है, उन्होंने अपने अनुभव साझा कर प्राकृतिक खेती के लिए उपयोगी चीजे जैसे बीजामृत्, जीवामृत, धनजीवामृत, वर्मी कंपोस्ट आदि के बारे में विस्तार से सभी किसानो को जानकारी दी व फार्म पर ही जीवामृत बना कर बताया एवं इसके उपयोग की जानकारी बताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed