दमोह कल्लू रैकवार की गोली मारकर हत्या
दमोह कल शाम कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा राधा रमण मंदिर जैन धर्मशाला के पास मछली व्यापारी कल्लू रैकवार पर कुछ अज्ञात तत्वों ने शाम 5 बजे करीब गोली एवम चाकुओं से हमला कर दिया जिससे कल्लू रैकवार की मौत हो गई जिन्हे जिला चिकित्सालय लाया गया प्राथमिक जांच के उपरांत शव को पोस्मार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया पूरी रात जिला चिकित्सालय में गरमा गर्मी का माहोल रहा पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही परिजनों के बयानों के आधार पर शिनाख्त करते हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा पुलिस जांच में जुटी है

