दमोह बूथ जीता चुनाव जीता, विजय संकल्प अभियान में बोले प्रीतम सिंह लोधी

0

बूथ जीता चुनाव जीता, विजय संकल्प अभियान में बोले प्रीतम सिंह लोधी

आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने हम सभी संकल्पित है – पवन तिवारी

दमोह – भारतीय जनता पार्टी दमयंती नगर मंडल के द्वारा आम चौपरा और मारूताल के शक्तिकेंद्रो पर बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत बूथ समिति को सशक्त सर्वव्यापी बनाने के लिए पार्टी की रीति के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता नियमित कार्य कर रहे हैं, इस दौरान पारंपरिक खेलों का आयोजन और सामाजिक समरसता के लिए सामूहिक रूप भोजन का आयोजन किया जा रहा है। बूथ विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, भाजपा दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भरत यादव,आई टी सेल संयोजक रिंकू गोस्वामी, शक्ति केंद्र संयोजक राजेन्द्र तिवारी, पार्षद संगीता जैन, वार्ड अध्यक्ष सतीश जैन, बृजेंद्र अठया, जी कृष्णा तेकाम, के द्वारा भाजपा के पितृ पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बूथ विजय संकल्प अभियान प्रारंभ किया गया।
स्वागत भाषण दमयंती नगर मंडल के अध्यक्ष पंडित पवन तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह बूथ विजय संकल्प अभियान सर्वव्यापी अभियान है, जिसके माध्यम से हमें बूथ को सशक्त बनाना है, जमीनी स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी का भविष्य तय करते है, हम कार्यकर्ता आधारित पार्टी के सदस्य हैं और अंत्योदय ही हमारी पहचान है। हमारे यहां कोई भी नेता नहीं होता बल्कि बड़े से बड़े पद पर बैठा व्यक्ति भी अपने आप को कार्यकर्ता ही समझता है, हमारी यही एकरूपता ही हमे अन्य दलों से अलग बनाती है, जन हितैषी योजनाओं में लाड़ली बहना योजना से हर बहन अब आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने सरकार काम कर रही हैं, अन्न योजना से हर गरीब को मुफ्त खाद्यान्न मिल रहा है। निःशुल्क उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध हैं।

   भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति केंद्रों पर विविध कार्यक्रम और सभी कार्यकर्ताओं के साथ बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत सम्मिलित हुए हैं खेलों के माध्यम से हमारे कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति के साथ कार्य करने पर चर्चा हुई हम सभी यह संकल्प ले रहे हैं कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इसके लिए पूर्ण रूप से संकल्पित रहेंगे। साथ ही बूथ विजय संकल्प अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं से श्री बजाज ने कहा है कि यदि बूथ जीता तो चुनाव जीता उन्होंने कहा है कि हमारे लिए हर हाल में बूथ जीतना होगा।  
      भाजपा जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा है कि हमारा कार्यकर्ता चींटी के समान होता है जिस प्रकार चिट्ठी अपने चलने पर थकती नहीं है उसी प्रकार भाजपा कार्यकर्ता भी अपना कार्य करते हुए थकते नहीं हैं उन्होंने कहा है कि हमारी पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्मक और मानववाद पर चलती है और उनके विचारों पर चलकर पंक्ति के अंत में बैठे व्यक्ति का जब तक कल्याणा नहीं होता तब तक निरंतर कार्य करते रहेंगे।
    इस दौरान भाजपा नेता और अभियान के नियंत्रक रमाकांत वाजपेई ने संकल्प दिलाया, युवा नेता शनि तिवारी के द्वारा नारे, भाजपा दमयंती मंडल कोषाध्यक्ष प्रीतम चौकसे के द्वारा गीत एवं दमयंती नगर मंडल के उपाध्यक्ष श्याम दुबे के द्वारा खेलों का  प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम के संयोजक मोंटी रैंकवार  और आभार भाजपा नेता   वेद दुबे के द्वारा व्यक्त किया गया।
     इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भरत यादव,कार्यक्रम संयोजक मोंटी रैंकवार, प्रीतम चौकसे, रीतेश सोनी, विजय दुबे,अनिल सैनी,विजय लक्ष्मी चौबे, श्याम विश्वकर्मा, अंकित राय,राजा राय, राजकुमार खरे,चंदा राय,रंजन राय किशन रैकवार भगवानदास  गुड्डा बर्मन बलराम प्रजापति हरिशंकर सेन रमेश सेन राजा राय आदर्श राय प्रकाश नायक राकेश चौक से राजकुमार खरे महेंद्र सेन घनश्याम पटेल राम शंकर राय धनीराम रैकवार पंकज सेन लीलाधर रैकवार गोविंद रैकवार नदीम अहमद असलम खान नसीम अहमद हीरा अमित यादव,नसीम अहमद सुनील रैकवार आकाश दुबे जहांगीर मिस्त्री सत्येंद्र दुबे चंदा राय लीलाधर रैकवार बलराम मोहम्मद हुसैन का गोविंद रैकवार नसीर अहमद नासिर खान पप्पू यादव महेंद्र सेन हरिशंकर सेन,मीना रैकवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
  उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक मोंटी रैंकवार के द्वारा दी गई है।
https://youtu.be/7rBTvYNHu8E

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *