#damoh #आत्महत्या का प्रयास किया कलेक्ट्रेट परिसर में

0

दमोह जिला कलेक्टर के द्वारा पत्रकारों की समस्याओं पर नहीं दिये जाने से दुखी होकर डीजल डालकर आत्महत्या का प्रयास पत्रकार संजय चौबे ने कलेक्टोरेट परिसर में किया उनका कहना है की दमोह जिले के अंतर्गत आने वाले अनेक ब्लॉकों की ग्राम पंचायत में घटिया गुणवत्ता एवम विभिन्न आधे अधूरे कार्य किए गए हैं और संपूर्ण राशि का हरण सरपंच सचिव उप यंत्री रोजगार सहायक के द्वारा कर लिया गया है हमारे द्वारा लगभग 3 महीने से प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई में जिला कलेक्टर महोदय और जिला पंचायत सीईओ महोदय को ग्राम पंचायत की जांच करने के लिए आवेदन दिया जाता है लेकिन उनके द्वारा आज दिनांक तक एक भी ग्राम पंचायत की जांच मेरे समझ नहीं कराई गई है और आरटीआई के अंतर्गत जिला पंचायत में जानकारी मांगने पर जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा के द्वारा अपने कर्मकारियों के द्वारा मुझ से गाली गलौज कराई जाती है जिससे दुखी होकर मैं आत्महत्या का प्रयास किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed